लंदन. भारतीय मूल की जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया गया था। 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया। इस प्रतियोगिता में 120 देशों की सुंदरी शामिल हुईं। टोनी सिंह जमैका की चौथी महिला हैं जो विश्व सुंदरी चुनी गई हैं।
2019 में मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों अश्वेत सुंदरियां चुनी गई हैं। इससे पहले 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टुंजी मिस यूनिवर्स 2019 चुनी गई थीं।
इस साल ब्यूटी वर्ल्ड में भारत की सुमन राव ने भी देश का नाम रोशन किया है और वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरे नंबर पर मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो रहीं। सुमन राव ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का भी ताज अपने नाम किया है। जून में उन्हें मिस इंडिया 2019 चुना गया था।
20 साल की सुमन राव राजस्थान की रहने वाली हैं। वह अपना भविष्य बॉलीवुड में देख रही हैं। मिस इंडिया चुने जाने के बाद से वह लगातार मॉडलिंग असाइनमेंट में लगी हुई हैं। मिस वर्ल्ड टोनी सिंह की बात करें तो वह फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वह साइकॉलजी की छात्रा हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं।
अब तक भारत की छह सुंदरी मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया भारत की पहली सुंदरी थीं, जिन्होंने यह खिताब जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।
मौजूदा खराब हालात बदलने के लिए आप भी आगे आइये
सम्मानित पाठकों, सादर अभिवादन ! देश में व्याप्त मंदी, महंगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता, असमानता, भेदभाव, भ्रष्टाचार इत्यादि व्यवस्था की देन है। इससे निपटने के लिए आप भी आगे आइये, लिखिए, बोलिए, जन आंदोलनों में भागीदारी कीजिए और ऐसा कर रहे लोगों को सहयोग दीजिए।
पत्रकार/रिपोर्टर बनने के लिए अपना समाचार, लेख, बायोडाटा, फोटो, किसी ज्वलंत विषय पर खरी-खरी संक्षिप्त टिप्पणी, साहित्यिक रचना, लघुकथा, कविता, फोटो - फीचर आदि हमें अपने नाम, पते, मोबाइल नंबर सहित मेल करें ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर।
निम्न वेबसाइट्स देखिए, जो सामग्री अच्छी लगे, उसे अपने मित्र-परिचितों को शेअर करें-
peoplesfriend.page
uttaranchaljandrishtikon.page
peopesfriendhindi.com