मुंबई। डाइस क्रिएटर नेटवर्क की पेशकश एमएक्स प्लेयर की एक्सक्लूजिव सिरीज गर्लफ्रेंड चोर अब इंटरटेनमेंट साइट एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है। कॉलेज के लड़के आकाश (मयूर मोरे) की आशिकी की हटके कहानी जिसे दोबारा फ्रेंडजोन किया गया है लेकिन अब वो सिरफिरा हो जाता है और अपने प्यार को पाने के लिए गर्लफ्रेंड चोर बन जाता है।
गर्लफ्रेंड सिरीज आकाश के जीवन पर आधारित है जो अपनी दोस्त नेहा (हिमानी शर्मा) का प्यार पाने के मिशन पर निकल पड़ता है। जिसे बेहद चार्मिंग विशाल (कुशाग्र दुआ) से कड़ी टक्कर मिलती है। मिशन शुरू होता है जब आकाश के पिता (शिशिर शर्मा) उसे परेशान देखकर बात करते हैं और प्यार जीतने के टिप्स देते हैं। वे अपने प्लान में विशाल की दोस्त रितु (दीक्षा जुनेजा) को भी शामिल करते हैं जिसे विशाल ने फ्रेंडजोन कर दिया है। सभी मिलकर एक मजेदार लव स्क्वायर बनाते हैं।
प्रिय साथियों, कोरोना रोकथाम के मद्देनजर किये गये लाॅकडाउन से गरीबों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनेक अनियमित जीविकोपार्जन के तरीकों को अपनाने वाले लोग बेहद संकट में हैं। निम्न और उच्च मध्यवर्ग को भी मुश्किलें आने वाली हैं। पीढ़ियों से जमे कारोबार और रोजगार खत्म हो गये हैं। सरकारी राहत ऊंट के मुहं में जीरा साबित हो रही है। लाॅकडाउन करने से पहले कम से कम दो तिहाई जनता के लिए सरकारों ने सामाजिक सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये और कोरोना की जांच, उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की गई। लाॅकडाउन करने के बाद ही इन कामों में तेजी आई है। अब गरीब से लेकर अमीर तक सब परेशान हैं। समकालीन भारत में वास्तव में क्या हो रहा है यह जानना और समझना और उसके हिसाब से अपने आपको / समाज को बचाने के लिए जरूरी है कि आप सही सूचनाएं ग्रहण करें। हमारा ऐसा ही प्रयास है। कृपया हमारी वेबसाइट देखें, अपनी राय, समाचार, रचनाएं भेजिए ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर। मो. 9897791822 पर अपने नाम पते सहित अपना संदेश एसएमएस कर सकते हैं। रिपोर्टर बनकर अपनी आमदनी बढ़ाएं हमें भी सहयोग दें। हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स- https://uttaranchaljandrishtikon.page और https://peoplesfriend.page