मुंबई। दुनियाभर में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली इंडियन सेलिब्रिटी में शामिल हैं भारतीय अभिनेत्री कनिका कपूर। इस मामले में कनिका ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। याहू इंडिया के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सबसे अधिक ऑनलाइन सर्च बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर ही हुई हैं। विदेश से आने के बाद पार्टी करने और करीब एक सप्ताह बाद उनके पॉजिटिव होने की खबरों ने खूब तूल पकड़ा। कई सारी हस्तियों ने कनिका को टारगेट किया
बताया जाता है कि यहीं से कनिका ऑनलाइन सर्च में उछल पड़ीं। उन्हें सबसे अधिक सर्च किया जाने लगा। लोग कनिका के बारे में जानने को उत्सुक दिखे। दुनियाभर में कनिका ऐसा श्कीवर्डश् बनकर उभरीं जो तेजी से सर्च होने लगीं। यही नहीं सर्च इंजन ने यह भी कहा है कि सिर्फ फीमेल नहीं बल्कि मेल और फीमेल दोनों ही आंकड़ों में इस देश में कनिका सबसे आगे हैं। इसके अलावा लॉकडाउन में रामायण के फिर से शुरू होने पर ऐंटरटेनमेंट सेक्शन में इस वर्ड को सबसे अधिक सर्च किया गया है। सर्च इंजन के मुताबिक वैसे भी इंडियंस आम दिनों में सबसे अधिक ऐंटरटेनमेंट से जुड़े शब्द ही खोजते हैं जैसे बिग बॉस या कोई अन्य टीवी शो या फिर किसी फिल्म के बारे में।
प्रिय भारत के नागरिकगण ! समकालीन भारत - दुनिया में वास्तव में क्या हो रहा है यह जानना और समझना और उसके हिसाब से अपने आपको / समाज को बचाने के लिए जरूरी है कि आप सही सूचनाएं ग्रहण करें। हमारा ऐसा ही प्रयास है। कृपया हमारी वेबसाइट देखें, अपनी राय, समाचार, रचनाएं भेजिए ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर। मो. 9897791822 पर अपने नाम पते सहित अपना संदेश एसएमएस कर सकते हैं। रिपोर्टर बनकर अपनी आमदनी बढ़ाएं हमें भी सहयोग दें। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स- https://uttaranchaljandrishtikon.page और https://peoplesfriend.page