नई दिल्ली। देश में कोरोना के संक्रमण कम होने देने के लिए लगाए गये लॉकडाउन में कई प्रदेशों में प्रवासी मजदूर और अन्य लोग भारी संख्या में जहां-तहां फंस गए थे। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे सरकार के सामने उठाया था। करीब सवा महीने बाद केंद्र सरकार ने सभी संबंधित राज्यों को अपने प्रवासी मजदूरों को शर्तों के साथ बुलाने की इजाजत दे दी थी। अब कांग्रेस ने ऐसे फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि राज्य की सभी कांग्रेस प्रदेश कमेटियां जरूरतमंदों और प्रवासी मजदूरों को मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटियां ऐसे लोगों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी। इसके अलावा उनकी मदद करने के लिए अन्य कदम भी उठाएगी। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह देशवासियों की मदद और उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े होने का प्रयास भर है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी लॉकडाउन में गरीबों, मजदूरों की रोजी-रोटी के सवाल पर केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा था कि बेसहारा लोगों को अन्न और जीविका के साधन उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। राहुल ने ट्विटर पर कहा, कोविड-19 लॉकडाउन से रोज की रोटी कमाकर जीवन चलाने वाले भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। झुंझलाहट और नफरत से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। इस संकट में हमारे बेसहारा भाई बहनों को अन्न और जीविका की सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी ही चाहिए।
समस्त सम्मानित भारतीय नागरिकगण, सादर अभिनंदन ! आज के विषम दौर में सरकारी और प्राइवेट सैक्टर की मनमानियां, लापरवाहियां, जनविरोधी नीतियों का सच सामने आ रहा है। हम जिन ईश्वर, देवी-देवताओं, पीर-पैगंबरों आदि तथाकथित अदृश्य शक्तियों को कल्याणकारी और दुखहर्ता मानते रहे वे सब झूठ साबित हो रहे हैं। विज्ञान, मानवता, इंसानी विवेक और उसकी जद्दोजहद ही इनसान के काम आ रही है। समकालीन भारत - दुनिया में वास्तव में क्या हो रहा है यह जानना और समझना और उसके हिसाब से अपने आपको / समाज को बचाने के लिए जरूरी है कि आप सही सूचनाएं ग्रहण करें। हमारा ऐसा ही प्रयास है। कृपया हमारी वेबसाइट देखें, अपनी राय, समाचार, रचनाएं भेजिए ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर। मो. 9897791822 पर अपने नाम पते सहित अपना संदेश एसएमएस कर सकते हैं। रिपोर्टर बनकर अपनी आमदनी बढ़ाएं हमें भी सहयोग दें। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स- https://uttaranchaljandrishtikon.page और https://peoplesfriend.page