क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में पिछले साल 15 मार्च को दो मस्जिदों पर फायरिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई को उम्रकैद सुनाई गई। उसे पैरोल भी नहीं मिलेगा। मस्जिदों में घुसकर की गई फायरिंग में 51 लोग मारे गए थे। 40 घायल हुए थे। हमलावर ने इस कत्लेआम की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी। सजा सुनाते वक्त जज ने दोषी ब्रेंटन से कहा- तुम हमारे देश में सिर्फ कत्लेआम के मदसद से आए थे। इस देश को इंसानियत के लिए जाना जाता है। ब्रेंटन को कुल 82 मामलों में सुनाई गई। हर कत्ल और हर इसके प्रयास के लिए सजा सुनाई गई। न्यूजीलैंड के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आरोपी को बिना पैरोल के उम्रकैद सुनाई गई। भारतीय समय के अनुसार, गुरुवार सुबह सजा का ऐलान किया गया। इस दौरान पीड़ित परिवार मौजूद रहे। इस मामले की सुनवाई एक साल में पूरी हुई थी। मार्च में ब्रेंटन को दोषी पाया गया था। 27 अगस्त को सजा सुनाई गई।
ब्रेंटन की सजा का ऐलान क्राइस्टचर्च हाईकोर्ट के जज कैमरून मेंडर ने किया। कहा- यह जघन्य अपराध है। यह हैरान करने वाली बात है कि किसी व्यक्ति के अंदर इतनी नफरत भी हो सकती है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा भी नहीं है। 29 साल का ब्रेंटन हत्यारा ही कहा जाएगा। जज ने ब्रेंटन से कहा- तुम हमारे देश में सिर्फ कत्लेआम मचाने आए थे।
ब्रेंटन ऑटोमैटिक रायफल और मैग्जीन के साथ क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद पहुंचा। अंदर घुसा और फायरिंग शुरू कर दी। 40 लोगों की मौत हुई। इसके बाद कुछ दूरी पर दूसरी मस्जिद में फायरिंग की। यहां 11 लोग मारे गए। ब्रेंटन 2017 में ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड शिफ्ट हुआ था। यहां आकर किराए का मकान लिया। हथियार जुटाए। घटना की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया था।
भारती जन सेवा केन्द्र, रुद्रपुर (उत्तराखण्ड) मो. 8979275253
(पुलिस लाइन गेट के सामने, अटरिया रोड, निकट गुरुनानक बाइक सर्विस)
भारती जन सेवा केंद्र पर आपका हार्दिक स्वागत है !
मोबाइल, डिश रिचार्ज, वाहन टैक्स, बिजली बिल, बीमा किस्त जमा करने, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, पेटीएम केवाइसी, पैन आधार लिंक, अमेजन, फोटोस्टेट, श्डाॅक्यूमेंट स्कैन, ईमेल, बायोडाटा, प्रिंटआउट सुविधा
देश भर की किसी भी बैंक की किसी भी शाखा में पैसा जमा कराएं, सप्ताह के सातों दिन एवं आधार, क्रेडिट कार्ड/ एटीएम के जरिये अपने बैंक खाते से पैसा निकलवाएं, पैनकार्ड आधार से लिंक कराएं
रोजाना सुबह 7 बजे से
पैनकार्ड केवल 10 दिन में प्राप्त करें
भारती जन सेवा केंद्र (रुद्रपुर) पर उपलब्ध अन्य सुविधाएं:
होम लोन, मनी ट्रांसफर, यूपी, हरियाणा एवं उत्तराखण्ड वाहन टैक्स जमा करने, पासपोर्ट, पैन कार्ड आवेदन, समस्त आॅनलाइन फार्म, मतदाता पहचान पत्र, फास्ट टेग (टोल फ्री), लिफाफे, बीमा, यूनियन मनी ट्रांसफर, बैंकिंग सुविधाएं, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण
कृपया एक बार पधारकर सेवा का मौका अवश्य दें।
-निवेदक: चंद्रिका भारती (व्हाट्सऐप 8979275253)
देखिए समय समाज और सच्चाइयों के साथ हिंदी समाचार विचार वेबसाइट uttaranchaljandrishtikon.page एवं तथा peoplesfriend.page अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, आलेख आदि प्रकाशित कराने व रिपोर्टर बनने, अखबार, पत्रिका प्रकाशन, न्यूज वेबसाइट बनवाने हेतु संपर्क करें- ईमेल peoplesfriend9@gmail.com whatsapp : 9897791822